― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरश्रीमद्भागवत कथा का हुआ आयोजन

श्रीमद्भागवत कथा का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। सिद्धिकपुर परसनी गांव में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा वाचक श्रीकृष्ण मोहन दास ने कहाकि पिता अपने बच्चों का पालन पोषण करके उसको पढ़ा लिखा कर बड़े ही धूमधाम से शादी करता है। जब बच्चा अलग हो जाता है अपने मां पिता से और पलट कर देखता नहीं तब तुम पिता को चिंता हो जाती है कि कौन मेरे बुढ़ापे का सहारा बनेगा। वहीं पुत्र जिसके लिए मैंने सब कुछ किया आज वही पुत्र मुझे पलट कर देख नहीं रहा है इतना सुनते ही कार्यक्रम के आयोजक आशीष मिश्रा फफक के रोने लगे और वह कुछ पलों के लिए खामोश हो गए और कथावाचक ने कहा आज इस कलयुग में बहुत ही ज्यादा इस समय इस कल को देखने को मिल रहा है जितने भी श्रोता गण बैठे हुए हैं प्रभु श्रीराम से मैं प्रार्थना करूंगा कि किसी के घर कोई भी बेटा अपने पिता के लिए कभी ऐसा न सोचे इस मौके पर मंच पर विराजमान कथावाचक कृष्ण मोहन महाराज ने अयोध्या से आए संतों का पुष्प देकर सम्मान किया। मुख्य जजमान आशीष मिश्रा के पुत्र अथर्व मिश्रा रहे।

Share Now...