Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबाजार में उपलब्ध हुआ सरकारी सस्ता आटा

बाजार में उपलब्ध हुआ सरकारी सस्ता आटा

  • स्थानीय स्तर पर निर्माण कार्य प्रारंभ, शाहगंज से जौनपुर व आजमगढ़ जिले में होगी आपूर्ति

जौनपुर धारा, शाहगंज। केन्द्र सरकार ने गेहूं के बढ़ते दाम से आम लोगों को राहत देने हेतु बड़ा फैसला किया है। अब आटा सस्ते दर पर उपलब्ध कराया जायेगा। उक्त योजना राष्ट्रीय उपभेक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) द्वारा चलाया जा रहा है। मंगलवार को गांधी नगर कलक्टरगजं में स्टाल लगाया गया। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ताखा पूरब गांव इंडस्ट्रीयल स्टेट स्थित फ्लोर मिल मोती आहार प्राइवेट लिमिटेड को सरकार ने आटा बनाने का टेंडर जारी किया। सरकार द्वारा 23 रुपये पचास पैसा प्रति किलो गेहूं उपलब्ध कराया जायेगा जिसे अधिकतम 29 रुपये पचास पैसे प्रति किलो बिक्री होगा। फ्लोर मिल के प्रबंध निदेशक शीतल प्रसाद अग्रवाल का कहना है कि जौनपुर व आजमगढ़ जनपद हेतु मिल को टेंडर मिला है। सरकार द्वारा पांच सौ टन गेहूं उपलब्ध कराया जायेगा। जिसे आटे में परिवर्तित कर बाजार में आपूर्ति करना होगा। दस किलो ग्राम पैकेट आटा का मूल्य 295 एवं तीस किलो का पैकेट 880 रुपये में जनता खरीद सकेगी। फिलहाल प्रतिदिन पच्चीस टन उत्पादन शुरू हो चुका है। अब तक दो सौ टन गेहूं सरकार से मिल चुका है।