― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबाईक सवार ने वृद्ध को मारी टक्कर, हुई मौत

बाईक सवार ने वृद्ध को मारी टक्कर, हुई मौत

जौनपुर धारा, मछलीशहर। बैंक से अपना कार्य निपटाकर घर लौट रहे वृद्ध को बाईक सवार ने टक्कर मार दी। वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के राजापुर पकड़ी गांव निवासी लुदुर यादव 75वर्ष बुधवार की दोपहर नगर के मडियाहूँ तिराहा पर स्थित बैंक आफ बड़ौदा में अपने किसी बैंक कार्य से आए हुए थे, बैंक से बाहर निकल अभी कुछ दूर पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे बाईक सवार ने जबरदस्त टक्कर मार दी, मौके बाईक छोड़ मौके से फरार हो गया। घटना पर पहुंची पुलिस ने अगल-बगल के लोगो ने एंबुलेंस की सहायता से उन्हें मछलीशहर सीएचसी भेजवाया। जहां चिकित्सक ने उनके मौत की पुष्टि कर दी। घटना की जानकारी पर परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक यजुवेंद्र सिंह ने बताया वृद्ध का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share Now...