जौनपुर धारा, बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरीपुर गांव में बीती शाम लगभग आठ बजे मोटरसाईकिल की टक्कर से एक साईकिल सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के हरीपुर गांव निवासी १७ वर्षीय युवक हितेष विश्वकर्मा शाम को पास के गांव से तेरही के कार्यक्रम से अपने साथी के साथ साइकिल से वापस घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही गांव के सड़क पर पहुंचा कि विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही बाइक से जोरदार भिडंÞत हो गई और हितेश साइकिल सहित सड़क पर जा गिरा जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। वही बाइक सवार मौके से भाग निकला। दुर्घटना में हितेष के सर में गहरी चोट आई। परिजन उपचार के लिये जिला अस्पताल ले गये जहां हाल गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत गई।
― Advertisement ―
लेखपाल भर्ती परीक्षा की तैयारियां तेज, 21 केंद्रों पर होंगे करीब 10 हजार परीक्षार्थी शामिल
जौनपुर में 21 मई को होने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए 21 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें करीब 10 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।
बाईक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत

Previous article
Next article


