Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबाइक की आमने-सामने टक्कर में दो घायल

बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के समीप बृहस्पतिवार सुबह दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को नजदीकी चिकित्सालय ले जाकर उपचार कराया। जानकारी के अनुसार शकरमंडी निवासी शरद यादव 40 वर्ष हरिहरपुर मार्ग से होते हुए जंगीपुर खुर्द बैंक पर गया हुआ था। सुबह करीब 11 बजे शरद किसी काम से जौनपुर जा रहे थे इसी दौरान हरिहरपुर गांव के निवासी राम सिंगार का 22 वर्षीय पुत्र प्रमोद (गुनगुन) यादव व साथ में प्रदीप यादव पुत्र कैलाश यादव मोटरसाइकिल लेकर दुकान पर सामान लेने जा रहे थे कि दोनों बाइक सवार हरिहरपुर गांव से थोडी दूर पहुंचे ही थे कि अचानक दोनों की आमने सामने टक्कर हो गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए और आनन-फानन में दोनों को चिकित्सालय ले जाकर इलाज करवाया जहां एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।