Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरमनीष बने मछलीशहर लोकसभा प्रभारी

मनीष बने मछलीशहर लोकसभा प्रभारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बासित अली द्वारा काशी क्षेत्र के सभी लोकसभा क्षेत्र के प्रभारियों की नियुक्ति करते हुए सभी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताते चलें कि काशी क्षेत्र के 14 लोकसभा क्षेत्र के प्रभारियों की नियुक्ति में जिले के मछलीशहर लोकसभा का प्रभारी मनीष सेठी को बनाया गया है जो पूर्व काशी क्षेत्र भाजपा महामंत्री के पद पर रहे हैं। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जिले से मनीष सेठी को मछलीशहर लोकसभा का प्रभारी बनाए जाने पर पार्टी के पदाधिकारी समेत कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते शुभकामनाओं के साथ ढेर सारी बधाई दी और पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसके लिए हौसला अफजाई की।