जौनपुर धारा,जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के जंघई मार्ग पर गुरुवार को सुबह करीब आठ आशापुर के पास एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर बाइक पलट कर खाई में गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। संत रविदास नगर जिले के थाना सुरियावा के ग्राम गनेश रायपुर निवासी 52वर्षीय लाल बहादुर पाल पुत्र रामकिशोर पाल अपने बाइक से किसी कार्य से मुंगराबादशाहपुर आ रहा था। उक्त मार्ग पर जैसे ही इसकी बाइक आशापुर गांव के पास पहुंची अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्ढे में पलट गई। जिससे इसकी मौके पर ही मौत हो गई। आस पास के लोग जब मौके पर पहुंचे तो इसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी मुंगरा बादशाहपुर थाना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुटी है। उधर मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
― Advertisement ―
जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए
जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से अधेड़ की मौत


