Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबाइकों की आमने-सामने टक्कर में पांच घायल

बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पांच घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुघर्टना में बाइकों की भिड़ंत में कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। क्षेत्र के सिधाई गांव मोड़ स्थित पेट्रोल पम्प के समीप बुधवार की सुबह दो बाइकों की भीषण टक्कर में सिधाई गांव निवासी 24वर्षीय श्रीकांत यादव पुत्र रामजीत 25वर्षीय अनिल यादव पुत्र लक्ष्मी नारायण यादव व खेतासराय के गोरारी गांव निवासी 18वर्षीय समीर पुत्र शहजाद व 15वर्षीय ऊमर पुत्र सज्जाक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं सरपतहा थाना क्षेत्र के कटका गांव निवासी 60वर्षीय द्वारिका पुत्र स्वदेशी आजमगढ़ मार्ग स्थित नई सब्जीमंडी के समीप तेज रफ्तार बाइक की भिड़ंत में गंभीररूप से घायल हो गए, सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद श्रीकांत यादव व समीर की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।