जौनपुर धारा,बदलापुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सरौली गांव निवासी राधेश्याम गुप्ता के 18वर्षीय पुत्र सोनू गुप्ता का उसरा बाजार में सड़क दुर्घटना में रविवार की शाम मौत हो गई। बहन कोमल पुत्री महेंद्र गुप्ता की शादी 29 अप्रैल को सुनिश्चित है। भाई सोनू गुप्ता बहन कोमल के वैवाहिक कार्यक्रम में चल रहे रस्म शामिल होने के लिए बाइक से जा रहा था। लेकिन सड़क हादसे का शिकार हो गया। जिससे बहन की डोली उठने से पहले भाई की अर्थी उठ गई। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। भाई सोनू उर्फ शनि गुप्ता की मौत की खबर मिलते ही बहन कोमल के वैवाहिक कार्यक्रम पर अचानक विराम लग गया। परिवार के सभी सदस्य दहाड़े मारकर रोने-चिल्लाने लगे। सोनू गुप्ता को क्या पता था कि वह अपनी बहन की डोली को कंधा नहीं दे पाएगा।
― Advertisement ―
बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी, वियोग में तब्दील हुआ गांव

Previous article

