जौनपुर धारा, खुटहन। बलिया जिले के मयूरघाट निवासी एक कारोबारी के यहां से 22 मार्च को 8 लाख का माल लादकर आजमगढ़ के लिए चला डीसीएम रास्ते से लापता हो गया था। 19 दिन के बाद डीसीएम खुटहन थाना क्षेत्र से बरामद हुआ। डीसीएम पर लदा माल जौनपुर के खेतासराय और शाहगंज से बरामद हुआ। बेचने वालों की निशानदेही पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया। शाहगंज क्षेत्र में एराकियाना स्थित पेट्रोल पंप के पास चोरी का बिस्कुट, चॉकलेट, नमकीन आदि सामानों से भरा एक पिकअप पहुंचा था। स्थानीय कारोबारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप के चालक को हिरासत में लेकर पूछा तो पता चला कि सामान खेतासराय से आया है। ऐसे में पुलिस ने खेतासराय के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो चोरी के मामले का खुलासा हुआ। इस संबंध में शाहगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि बलिया जिले का मामला था, इसलिए आरोपी को वहां की पुलिस ले गई है। खेतासराय से हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ की गई तो पता चला कि बलिया जिले के कोतवाली मयूर घाट निवासी राजन कुमार केसरी की एजेंसी से आठ लाख का बिस्कुट, चाकलेट, नमकीन समेत अन्य सामान डीसीएम में लादकर 22 मार्च को आजमगढ़ के मकवरगंज के एक स्टोर पर पहुंचाने के लिए निकला था। वहीं डीसीएम पर लदे माल को चालक ने लाकर खेतासराय में बेच दिया। पूछताछ के आधार पर ही खुटहन से डीसीएम भी बरामद की गई।
― Advertisement ―
आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर
विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
बलिया से माल लादकर लापता हुआ ट्रक खुटहन से बरामद

Previous article
Next article

