Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरफिर से नीलामी तालिका में लौटे नीलामीकर्ता ह्यूग एडमीडेस

फिर से नीलामी तालिका में लौटे नीलामीकर्ता ह्यूग एडमीडेस

बीते साल आईपीएल 2022 के लिए ऑक्शन का आयोजन बैंगलोर में किया गया. इंडियन प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन में हमेशा की ऑक्शनर ह्यूज एडमीड्स को आमंत्रित किया गया. ऑक्शन के दौरान वह सफलतापूर्वक खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहे थे. ऐसे में न जाने क्या हुआ कि वह बेहोश होकर मंच से नीचे गिर पड़े. उनकी यह स्थिति देख ऑक्शन में शामिल सभी 10 फ्रेंचाइजी सन्न रह गईं. कई लोग उनकी सलामती की दुआएं करने लगे. ऐसे मे एडमीड्स को हॉस्पिटल ले जाया गया. बाद में उनकी तबियत मे सुधार हुआ. वही ह्यूज एडमी़ड्स इस बार भी मिनी ऑक्शन के दौरान खिलाड़ियों की नीलामी कराने की जिम्मेदारी संभालेंगे. आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होगी.

ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर ने कोच्चि में आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन की तैयारी कर रहे ह्यूज एडमीड्स की तस्वीर साझा की है. जियो सिनेमा ने ट्वीट कर लिखा, ह्यूज एडमीड्स पूरी तरह से आईपीएल नीलामी प्रक्रिया को लेकर उत्साहित हैं वह ऑक्शन में पूरे सत्र के लिए तैयार हैं. 62 वर्षीय एडमीड्स को इंटरनेशनल फाइन आर्ट, क्लासिक कार में नीलामी करने का लंबा अनुभव है. बीते साल 2 दिवसीय नीलामी प्रक्रिया के दौरान बेंगलुरु में वह बेहोश होकर मंच से नीचे गिर गए थे. ऐसे में बीसीसीआई ने चारू शर्मा से नीलामी प्रक्रिया को आगे बढ़वाया था.  इस साल इंडियन प्रीमियर लीग के लिए दुनियाभर के 991 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. लेकिन उनमें से 405 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया. इन 405 खिलाड़ियों में से 87 स्लॉट के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजी बोली लगाएंगी. इनमें 273 भारतीय और 132 ओवरसीज खिलाड़ी हैं. जबकि 5 क्रिकेटर एसोसिएट्स देशों के शामिल हैं. इन खिलाड़ियों में 119 कैप्ड और 286 अनकैप्ड प्लेयर हैं.