― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरफाइनल में ब्लैक टाइगर बंधवा को शिकस्त देकर लखनेपुर बनी चैम्पियन

फाइनल में ब्लैक टाइगर बंधवा को शिकस्त देकर लखनेपुर बनी चैम्पियन

खुटहन। क्षेत्र के मेढ़ा ग्राम पंचायत में आयोजित 11दिवसीय सत्य नारायण मिश्र एवं विवेक सिंह टिकाऊ मेमोरियल क्रिकेट का फाइनल मुकाबला में लखनेपुर की टीम ने ब्लैक टाइगर बंधवा को करारी शिकस्त देते हुए चैंपियनशिप हासिल किया है। इससे पूर्व टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में ब्लैक टाइगर बंधवा ने कोहड़े को पराजित कर फाइनल का टिकट पक्का किया था। फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्ले बाजी करते हुए लखनेपुर की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में राशिद के नाबाद 84 रनों की पारी से 163 रन बनाए। वही लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्लैक टाइगर बंधवा 129रन ही बना सकी। लखनेपुर के बल्लेबाज राशिद को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार के रूप में सायकिल दी गई, जबकि सादिक सुल्तान को उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर चन्द्रहास शर्मा द्वारा मैन ऑफ द सीरीज के रूप ग्यारह हजार रुपए दिया गया। विजेता टीम को संरक्षक अखिलेश मिश्र के सुपुत्र एडवोकेट अंकित मिश्र(अमन)द्वारा ट्रॉफी और एक लाख रुपए तथा उपविजेता टीम को इनकम टैक्स कमिश्नर प्रदीप सिंह द्वारा ट्रॉफी और साठ हजार रुपए दिया गया। मैच में सुजीत सिंह और विनय पण्डित अंपायर रहे। कमेंट्री शेषमैन यादव और सुभाष शर्मा ने की तथा वैभव कुमार और सचिन गुप्ता स्कोरर रहे। फाइनल मैच से पूर्व दोनों टीमों के कप्तान के साथ ट्रॉफी पूरे मैदान में खुली थार में घुमाई गई। इस अवसर पर इनकम टैक्स कमिश्नर प्रदीप सिंह द्वारा कहा गया कि खेल से तन और मन दोनों का विकास होता है, हमें सकारात्मक ऊर्जा के साथ खेलों को बढ़ावा देना चाहिए। कुंवर मृगेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीणांचल में इस तथ की प्रतियोगिता से छिपी हुई प्रतिभा निखरकर बाहर आती है, जिससे उन्हें अपना प्रदर्शन का अवसर मिलता है। खेल राज्य मंत्री श्री गिरीश यादव के अनुज सुनील यादव द्वारा अपने उद्बोधन में क्षेत्रीय जनता का धन्यवाद देते हुए कहा गया कि सरकार भी खेलो को बढ़ावा दे रही है। यह प्रतियोगिता पूरे पूर्वांचल की सबसे लोकप्रिय बन चुकी है। एडवोकेट अंकित मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि भविष्य में इस प्रतियोगिता को और अधिक ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने आयोजन समिति से आह्वान किया कि इस टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए हर सुझाव और जरूरत से उन्हें अवगत कराया जाए। अन्त में पूर्व प्रधानाध्यापक श्रीप्रकाश मिश्र द्वारा अपने धन्यवाद भाषण में आए हुए समस्त अतिथियों, खिलाड़ियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के अध्यक्ष हरेयां बस्ती के पूर्व ब्लॉक प्रमुख मदन सिंह बड़े बाबू द्वारा प्रतियोगिता के औपचारिक समापन की घोषणा की गई। प्रतियोगिता के समापन के पश्चात पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संरक्षक अखिलेश मिश्र के आवास पर सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों जरूमंदो में कम्बल भी वितरण किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट अंकित मिश्र द्वारा कमेटी के सदस्यों और अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया तथा जरूरतमंदों में कम्बल वितरण भी किया गया। विनय सिंह, शिवकुमार शर्मा, दिगम्बर मिश्र, उग्रसेन सिंह, अजय सिंह, राम उजागिर उपाध्याय, शिवपूजन मिश्र, संतोष दुबे, अरविंद उपाध्याय, सुनील सिंह, अरुण जायसवाल, अखिलेश चतुर्वेदी, सत्यदेव सिंह, राकेश तिवारी, दयाशंकर निषाद, सुनील सिंह, एसपी सिंह, चंदन सिंह, संतलाल गुप्ता, महेंद्र सिंह, प्रधान भगवान प्रसाद यादव, दिनेश शर्मा, गौरव आदि लोग उपस्थित रहे।

Share Now...