Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरप्रेरणा कोचिंग के बच्चों को शैक्षिक किट वितरित

प्रेरणा कोचिंग के बच्चों को शैक्षिक किट वितरित

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा देवकली गाँव में संचालित ‘प्रेरणा कोचिंगÓ के तहत ग्रामीण और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए शैक्षिक सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम अपोलो पाइप्स लिमिटेड की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बच्चों को स्कूल बैग, पानी की बोतल, पेंसिल किट और बिस्किट वितरित किए गए। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने बच्चों को शिक्षा के महत्व और अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन में असली मंजि़ल पाने की कुंजी है। अपोलो पाइप्स लिमिटेड के डिप्टी रीजनल सेल्स मैनेजर शशिभूषण सिंह ने कहा कि कंपनी भविष्य में भी समाज और शिक्षा के विकास से जुड़े कार्यक्रमों में सहयोग करती रहेगी। कार्यक्रम में प्रो.अजय प्रताप सिंह, डॉ.अन्नू त्यागी, डॉ.शशिकांत यादव, डॉ.दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ.इंद्रेश कुमार, सुमित सिंह, दिव्यांशु सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।  ‘प्रेरणाÓ टीम के शिक्षक शिवम यादव (समन्वयक), विकास पटेल, रवि सिंह यादव, श्रवण कुमार, अभय राज निषाद और निलेश यादव का विशेष योगदान रहा। गौरतलब है कि वर्ष 2014 से संचालित इस कोचिंग में जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है।