― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसंदिग्ध हाल में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

संदिग्ध हाल में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

खुटहन। जिला मुख्यालय मार्ग के सब्जी मंडी के पीछे मंगलवार की सुबह नाले के पास शीशम के पेड़ की डाल से फंदे के सहारे युवक का लटकता शव पाये जाने से सनसनी $फैल गई। मृतक की पहचान 29वर्षीय कल्पनाथ गुप्ता उर्फ कक्कू मिस्त्री के रूप में की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। घटनास्थल पर पहुंची फारेंसिक टीम ने आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मंगलवार की सुबह कुछ लोग खेत की तरफ काम करने गये थे। जहां पेड़ से लटकती लाश देख वे सन्न रह गए। शोर मचाने पर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी में फंदे से शव नीचे उतारा गया। उसकी पहचान रामलुटावन गुप्ता के पुत्र कल्पनाथ के के रूप में होते ही स्वजन भागते हुए मौके पर पहुंच गए। शव देखते ही स्वजन रोने बिलखने लगे। जिससे माहौल गमगीन हो गया। मृतक अपने छह भाइयों में तीसरे पर था। वह पंखा कूलर मोटर वाइंडिंग आदि का काम कर परिवार का गुजारा करता था। सोमवार की शाम को उसने पत्नी को बताया था कि आज रात घर नहीं आयेगा। सुबह संदिग्ध हाल में उसका शव फंदे पर लटकता पाये जाने से घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो गए। मृतक के बड़े भाई अमरनाथ का आरोप है कि हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फंदे से लटका दिया गया है। मृतक का पांच वर्षीय पुत्र प्रांजल तथा दूसरा डेढ़ वर्षीय प्रिंस तथा एक पुत्री छह वर्षीय प्रिया है। स्वजनों के करुण क्रंदन से गांव में शोक छा गया। घटना को लेकर थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जायेगी।

Share Now...