― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रार्थना पत्रों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : एडीएम

प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : एडीएम

जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। प्रार्थना पत्रों का निस्तारण पूरी गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ समय सीमा के अंदर किया जाए इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उक्त बातें अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षैबर चौहान ने तहसील स्थित सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर कही। इसके अलावा उन्होंने तहसील स्थित आर.के. कार्यालय एवं अन्य कार्यालयों का भी निरीक्षण किया और मातहतों को निर्देश दिया की रिकार्ड के रखरखाव ढंग से किए जाएं। तहसील दिवस में कुल 52 पत्र आए इसमें से मौके पर 6 का निस्तारण किया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी लाल बहादुर, तहसीलदार राम सुधार, नायब तहसीलदार संतोष कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारीगण, सभी थानों के थानाध्यक्ष सहित आंगनबाड़ी, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग के इंदु प्रकाश यादव, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव सहित अनेक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share Now...