Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरप्राथमिकता पर निस्तारित हो किसानों की समस्याएं : डीएम

प्राथमिकता पर निस्तारित हो किसानों की समस्याएं : डीएम

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया।

किसान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा किसानों की समस्याओ को सुनते हुए, संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिया गया कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाए। उन्होंने किसानों से अपील किया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में हर गांव में कैम्प लग रहे है। सरकार की योजनाओं का संतृप्तिकरण किया जा रहा है, जिनका पीएम किसान सम्मान निधि का किस्त नही आ रहा है। वे कैम्प में जाकर अपना डाटा सही करवा कर लाभान्वित हो, तथा उज्जवला योजना, पेंशन योजना अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने पशुपालन विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं, पशुओं के टीकाकरण के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी और सभी किसानों से टीका लगवाने के लिए अपील भी की। जिला उद्यान अधिकारी डा.सीमा सिंह राना ने एकीकृत बागवानी, मशरूम यूनिट, शहद और मधुमक्खी पालन से सम्बंधित जानकारी दी। उन्होंने ड्रिप और स्प्रिंकलर और नैनो यूरिया के लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। किसानों को फूलों की खेती, मशरूम की खेती, शहद की खेती करने का सुझाव दिया। डिप्टी आरएमओ नृपंजय पाठक ने बताया कि जनपद में 01 नवंबर से धान की खरीद की जा रही है। कुल 153 धान क्रय केंद्र बनाए गए। धान के किसानों को 48 घण्टे में भुगतान किया जा रहा है, उन्होंने बताया कि जिन किसानों का भुगतान नही हो पा रहा है, ऐसे किसान अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करा लें। उन्होंने बताया कि 29 फरवरी 2024 तक खरीद की जाएगी।रजिस्ट्रेशन हेतु खतौनी, आधार कार्ड और रजिस्ट्रेशन की प्रति की आवश्यकता होगी। जनपद के किसानों भाई धान क्रय के सम्बंध में 7065660760 नंबर पर अपनी समस्या बता सकते है। एआर कोऑपरेटिव ने बताया कि यूरिया के लिए 17000 एमटी का लक्ष्य निर्धारित है जिसमे 50प्रतिशत उपलब्ध है।02 से 03 दिन में समिति को भेज दे जाएगी।जनपद में पर्याप्त उपलब्ध है। नैनो यूरिया भी समिति पर उपलब्ध है। खुद तो जागरूक हो और अन्य को भी प्रयोग करने के लिए जागरूक करें। इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि हिमांशु पांडेय, जिला गन्ना अधिकारी, एक्सईएन सिचाई, डिप्टी पीडी आत्मा डा.रमेश चन्द्र यादव, जिला गन्ना अधिकारी महेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।