जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। गुरुवार को स्थानीय विकासखंड पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक के दौरान प्रमुख पति कमलेश यादव उर्फ पप्पू यादव व लेखाकार हरीश चंद्र मौर्य के बीच किसी पत्रावली को लेकर हुई कहासुनी में बात इतनी बढ़ी की प्रमुख पति ने लेखाकार की जमकर पिटाई कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट की घटना सुनकर सभी ब्लॉक कर्मी एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे जहां पर दोनों पक्षों में देर रात तक सुलह समझौते की बात हुई मगर सुलह न होने पर लेखाकार हरिश्चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने प्रमुख पति कमलेश यादव उर्फ पप्पू व धीरज यादव के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
― Advertisement ―
E-Paper 11-06-2026
जौनपुर धारा ई-पेपर के 12 जून 2026 संस्करण में पढ़ें जौनपुर, पूर्वांचल, उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की सभी प्रमुख खबरें।
प्रमुख पति पर कर्मचारी से मारपीट करने का मुकदमा दर्ज

Previous article

