Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरप्रधानाध्यापक समेत प्राशिसं अध्यक्ष से मांगा स्पष्टीकरण

प्रधानाध्यापक समेत प्राशिसं अध्यक्ष से मांगा स्पष्टीकरण

जौनपुर धारा, जौनपुर। शिक्षा क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में निपुण लक्ष्य को पूरा करने के लिए चयनित एआरपी टीम के चयन और योग्यता को लेकर शिक्षक दिवस पर सोशल साइट्स पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा एक प्रधानाध्यापक समेत प्राशिसं अध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिसे लेकर परिषदीय स्कूलों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। बताया जाता है कि शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित होने वाले शिक्षकों की सूची को लेकर बात इतनी बढ़ी कि प्राथमिक विद्यालय पर तैनात बतौर प्रधानाध्यापक हर्षू प्रसाद मिश्र और उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष ने सोशल साइट्स के सार्वजनिक ग्रुप में एआरपी टीम की योग्यता और चयन पर अमर्यादित ढंग से प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया था। जिसके चलते बीआरसी पर तैनात एआरपी द्वारा सामूहिक रूप से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की। जिसके सन्दर्भ में उक्त को कार्य और आचरण के विरूद्ध मानते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पत्र जारी कर दोनों लोगों से साक्ष्य समेत स्पष्टीकरण देने को कहा है। जिसे लेकर परिषदीय स्कूलों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।