Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रधानमंत्री मोदी को हराने के लिए सब एकजुट : केशव प्रसाद मौर्य

प्रधानमंत्री मोदी को हराने के लिए सब एकजुट : केशव प्रसाद मौर्य

जौनपुर धारा,जौनपुर। जौनपुर व मछलीशहर के लोकसभा चुनाव के लिये नामांकन में मुख्य अतिथि के रूप मे आए डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सपा, कांग्रेस और बसपा पर जमकर निशाना साधा।

केशव मौर्य ने आगे कहा कि वर्ष 2014 में मोदी की हवा चल रही थी, 2019 में आंधी चली तो 2024 में तूफान चल रहा है। सपा, कांग्रेस और बसपा के नेता घबराए हुए हैं। सपा की चुटकी लेते हुए बोले कि इनका पीडीए का मतलब परिवार डेवलपमेंट अथारिटी है, यूं तो पीडीए का मतलब पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्य होता है। लेकिन सपा में कुछ अलग ही है परिवार भर चुनाव लड़ते हैं।सारे विरोधी दल एकजुट होकर मोदी को तीसरी बार पीएम बनने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं। 04जून को 400 पार की पिक्चर दिखाऊंगा और सारे भ्रष्टाचारी अंदर होंगे। विशिष्ट अतिथि दारा सिंह चौहान ने कहा कि अगर पीएम मोदी बनेंगे तो कोई झोपड़ी में नहीं रहेगा। सबको आवास दिया जाएगा। पीएम मोदी जो कहते हैं वह करते हैं। मैं उन्हें आदर्श मानता हूं। जो कहूंगा वह करके दिखाऊंगा। भाजपा के दोनो प्रत्याशी की हाथ उठाते हुए कहा कि इन दोनो को जिताकर मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर देश को एक बार फिर मजबूत हाथ मे सत्ता सौंपे। उन्होंने कहा 25मई को प्रत्याशी को सांसद नहीं बनाना है, बल्कि देश के सबसे ताकतवर नेता को पीएम बनाना है, भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है। देश में इसके मुकाबले कोई नहीं है बल्कि पूरी दुनिया में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है, जो आपने बनाया है 2024 का लोकसभा चुनाव आम और साधारण चुनाव नहीं है। उक्त अवसर पर अशोक चौरसिया हरिवंश सिंह, सुरेंद्र सिंह, रामचंद्र मिश्र, अमरनाथ यादव, अशोक श्रीवास्तव, कमला सिंह, सुनील तिवारी, अजय दुबे, सतीश सिंह सहित आदि उपस्थित रहे।