Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

श्रमजीवी एक्सप्रेस में छूटे तीन बच्चे, जीआरपी ने मां से मिलाया

श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी कैंट स्टेशन पर मां के ट्रेन से उतरने के बाद तीन बच्चे अकेले रह गए। जौनपुर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान बच्चों को सुरक्षित बरामद किया और पहचान व तस्दीक के बाद उनकी मां से मिलाया।
Homeअपना जौनपुरप्रधानमंत्री आवास का निर्माण कार्य रोकने पर राजस्व टीम के साथ पहुचीं...

प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कार्य रोकने पर राजस्व टीम के साथ पहुचीं एसडीएम

जौनपुर धारा, केराकत। कस्बा स्थित मोहल्ला शेखजादा में प्रधानमंत्री आवास बनवा रही एक लाभार्थी को उन्ही के पड़ोसी द्वारा रोके जाने की सूचना पर एसडीएम नेहा मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर समझा बुझाकर निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया। कस्बा के मोहल्ला शेखजादा निवासी सिताबी पत्नी प्यारे लाल का प्रधानमंत्री आवास पास हुआ था। जब वह आवास बनवाना शुरू की तो उसी के पड़ोसी राम लाल ने विवादित जमीन बताते हुए निर्माण रोक दिया। जिसकी शिकायत महिला लाभार्थी ने एसडीएम से की। जिस पर एसडीएम नेहा मिश्रा खुद बुधवार दोपहर को मौके पर पहुंच गयी। उन्होंने मौके पर राजस्व टीम की मौजूदगी में निरीक्षण कर दूसरे पक्ष को समझा बुझाकर निर्माण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यदि दोबारा निर्माण कार्य रोका गया तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।