जौनपुर धारा, जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में अन्तर महाविद्यालयीय तीरंदाजी पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता में दस महाविद्यालयो के 29 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमे दो दिवसीय प्रतियोगिता के इंडियन राउंड में ताबीज अली प्रथम, सत्यम गुप्ता द्वितीय, रविकांत विश्वकर्मा तृतीय एवं आदित्य चतुर्थ स्थान प्राप्त किए। कम्पाउंड राउंड प्रतियोगिता में सर्वानंद तिवारी प्रथम, आशुतोष यादव द्वितीय, संदीप सिंह तृतीय एवं प्रदीप कुमार चतुर्थ स्थान प्राप्त किए। महिला वर्ग के रिजर्व राउंड प्रतियोगिता में अमीषा चौरसिया प्रथम,खुशी श्रीवास्तव द्वितीय, एवं भावना सिंह तृतीय, स्थान प्राप्त किए। इस प्रतियोगिता में वशिष्ठ महाविद्यालय जमानिया गाजीपुर विजेता राज किशोर सिंह महाविद्यालय गाजीपुर द्वितीय एवं लुटावन महाविद्यालय सगरा गाजीपुर तृतीय स्थान प्राप्त किए। निर्णायक की भूमिका में राम पांडेय, धरती सिंह मौर्य, इंशान सिंह, तनवीर, नितिशा सिंह, आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
“क्या जौनपुर के ड्रीमलैंड मेले में हो सकता है बड़ा हादसा? जांच में खामियां, फिर भी आधी रात तक चल रहे झूले”
ड्रीमलैंड मेला जौनपुर में प्रशासन की समय सीमा के बावजूद झूले आधी रात तक चल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी जांच में तकनीकी खामियां मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
प्रतियोगिता में वशिष्ठ महाविद्यालय जमानिया गाजीपुर की टीम हुई विजेता


