Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरपेशाब करने के बहाने आरोपी फरार, आरक्षी निलंबित

पेशाब करने के बहाने आरोपी फरार, आरक्षी निलंबित

जौनपुर धारा, जौनपुर। तेजीबाजार थाना के वारांटी नोखई बिन्द पुत्र रामदुलार बिन्द उम्र 65 वर्ष सीएचसी नौपेड़वा से मेडिकल के दौरान पेशाब करने के बहाने से आरक्षी की अभिरक्षा से फरार हो गए। कांस्टेबल पवन पाण्डेय की तहरीर पर थाना बक्सा पर नोखई बिन्द के विरुध्द मुकदमा पंजीकृत किया गया है। लापरवाही के आरोप में कांस्टेबल पवन पाण्डेय को पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने निलम्बित कर दिया है। पीआरडी राकेश कुमार के विरुद्ध रिपोर्ट पीआरडी विभाग को प्रेषित किया गया है। इस मामले में क्षेत्राधिकारी एसपी उपाध्याय ने बताया कि न्यायलय जेएम फस्ट से अभियुक्त नोखई का एनबीडब्लू प्राप्त हुआ था। जिसके तामीला में 24 नवंबर को उप निरीक्षक उमाशंकर मय फोर्स ग्राम बदौली से नोखई बिंद पुत्र रामदुलार उम्र 65 वर्ष को हिरासत में लिया। हिरासत में लाकर दिन में करीब 2 बजे कांस्टेबल पवन पांडेय और राकेश के साथ उसे  न्यायलय रवाना करते हुए यह हिदायत दी गई कि सीएससी नौपेड़वा में उसका मेडिकल करवाते हुए उसे न्यायलय में प्रस्तुत करें। इस दौरान आरक्षी और पीआडी जवान उसे नौपड़वा सीएससी पहुंचें। जिसके बाद पीआरडी का जवान पेपर लेकर अंदर डॉक्टर के पास चला गया और अराक्षी की अभिरक्षा से नोखई फरार हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी अभियुक्त नहीं मिला। आरक्षी पवन पांडेय की तहरीर पर थाना बक्शा में मुकदमा दर्ज कराया गया। इसकी सूचना पर लापरवाही के आरोप में आरक्षी पवन पांडेय को एसपी अजय पाल शर्मा ने निलंबित कर दिया गया है।