Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपेंशन पुनरीक्षण पर प्रशासन की शिथिलता पर आक्रोश

पेंशन पुनरीक्षण पर प्रशासन की शिथिलता पर आक्रोश

जौनपुर धारा, जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश शाखा जौनपुर की पूर्व से निर्धारित मासिक बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स भवन में जनपद अध्यक्ष सीबी सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 17 दिसम्बर को होने वाले पेंशनर्स दिवस में संगठन की भागीदारी पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में शासनादेश के बाद भी पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स की पेंशन पुनरीक्षण के कार्य को प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ध्यान न देने के कारण बड़ी संख्या में लम्बित होने पर आक्रोश व्यक्त किया गया साथ ही जिला प्रशासन से यह मांग किया गया कि अभियान चला कर पेंशनर्स के लम्बित पुनरीक्षण कार्य को शीघ्र पूरा किया जाय। इसके साथ ही चिकित्सा प्रतिपूर्ति की कार्यवाही में विभागीय कार्यालयाध्यक्षों, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं कोषागार से समयबद्ध कार्यवाही की मांग की गयी। बैठक में विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित रहे जिसमें मुख्य रूप से औंकार मिश्रा, केके त्रिपाठी, कंचन सिंह, राम अवध लाल, एसयन सिंह, ई. पीके सिंह, रमेश, ओमप्रकाश सिंह, मिथलेश जायसवाल, कृपा शंकर उपाध्याय, मन्जू रानी राय, नन्दलाल सरोज, राम आसरे प्रजापति, डॉक्टर भारत यादव, दिनेश सिंह, विक्रमा जीत यादव, गोरखनाथ माली, लालजी मौर्य आदि ने बैठक को सम्बोधित किया। बैठक का संचालन राजेन्द्र प्रसाद सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने किया।

Share Now...