Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरपूर्वांचल विश्वविद्यालय में मिशन शक्ति 4.0 का हुआ शुभारंभ

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मिशन शक्ति 4.0 का हुआ शुभारंभ

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना एवं महिला अध्ययन केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में शासन के निर्देश एवं  कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह के संरक्षकत्त्व में मिशन शक्ति 4.0का शुभारंभ शनिवार को हुआ। महिला छात्रावास से छात्राओं द्वारा मिशन शक्ति रैली निकली गई। रैली में विश्वविद्यालय की छात्राओं ने पोस्टर स्लोगन के माध्यम से जनजागरुकता के संदेश दिए। छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम समन्वयक डॉ.राज बहादुर यादव ने कहा कि मिशन शक्ति सिर्फ योजना ही नहीं बल्कि भारत में हर महिला के सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन की एक राह है मिशन शक्ति हमारे देश की अंतिम महिला में आत्मविश्वास जगाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध है एवं समाज में व्यापक जागरूकता का बड़ा माध्यम है। इस अवसर पर मिशन शक्ति की सहसंयोजक डॉ.झांसी मिश्रा, डॉ.पूजा सक्सेना, डॉ.जया शुक्ला, कार्यक्रम अधिकारी डॉ.शशिकांत यादव, डॉ.अवधेश कुमार, डॉ.सुदर्शन यादव, स्वयंसेवक सत्यम सुंदरम मौर्य, दीपाली, विभा, प्रिया, अर्पिता सिंह सहित आदि अन्य छात्र छात्राएं  उपस्थित रहें।