Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरदेवाकलपुर गांव के बासफोर बस्ती में पहुची एसडीएम नेहा मिश्रा

देवाकलपुर गांव के बासफोर बस्ती में पहुची एसडीएम नेहा मिश्रा

  • डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव कराने का दिया निर्देश

जौनपुर धारा, जौनपुर। एसडीएम केराकत नेहा मिश्रा ने मुफ्तीगंज ब्लॉक क्षेत्र के देवाकलपुर गांव के बासफोर बस्ती का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बस्ती के सभी लोगो से आवश्यक बिंदुओं पर जानकारी ली तथा बीडीओ को बस्ती में एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव कराने का निर्देश दिया। एसडीएम केराकत शनिवार को मुफ्तीगंज के देवाकलपुर गांव के बासफोर बस्ती में पहुंच गई। उन्होंने बस्ती में रह रहे महिलाओं व परिवार के मुखिया से जानकारी ली। एसडीएम ने बस्ती के लोगो के लिए बीडीओ मुफ्तीगंज को एंटी लार्वा दवा का छिड़काव करने का निर्देश दिया तथा लेखपाल को बस्ती में पहुंचकर जानवâारी लेने का निर्देश दिया। एसडीएम नेहा मिश्रा ने चौकी प्रभारी मुफ्तीगंज युगल किशोर राय को उनकी सुरक्षा के लिए मध्य रात्रि में पुलिस की गश्त करने का निर्देश दिया। इस दौरान एसडीएम नेहा मिश्रा ने बस्ती के छोटे छोटे बच्चो को भी अपनी गोद मे लिया। एसडीएम नेहा मिश्रा ने बताया कि बस्ती के लोग रेलवे लाइन के किनारे रह रहे हैं। उन्हें सावधानी बरतने के बारे में समझाया गया तथा पुलिस को भी बस्ती में नियमित रूप से गश्त करने का निर्देश दिया गया। जिससे इन बस्ती के लोगो के साथ किसी प्रकार की कोई घटना न घट सके।