Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरपूर्ण सद्गुरू से ही होगी परमात्मा की प्राप्ति : मानिक चंद तिवारी

पूर्ण सद्गुरू से ही होगी परमात्मा की प्राप्ति : मानिक चंद तिवारी

जौनपुर धारा, सुइथाकला। संत निरंकारी मिशन जोन नंबर 63 अंतर्गत शाखा पट्टी नरेंद्रपुर में रविवार को साप्ताहिक सत्संग का आयोजन हुआ। उपस्थित संत जनों एवं गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए जोनल इंचार्ज महात्मा मानिक चंद तिवारी महाराज ने कहा कि प्रभु के चरणों में पूर्ण समर्पण की भावना से युक्त होने पर ही मानव का जीवन सुखमय हो सकता है। जोनल इंचार्ज ने कहाकि जो मनुष्य जीवन के उत्थान-पतन, हानि-लाभ, जय-पराजय और सुख-दुख को ईश्वर की इच्छा मानकर सम्भाव से जीवन जीता है वही सचमुच सुखी है। उन्होंने कहा कि इस दुनिया में सुख जैसी चीज केवल मृग मरीचिका जैसी है जो दिखाई देती है लेकिन उसकी वास्तविकता कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की सद्गुरु माता सुदीक्षा सविंदर हरदेव महाराज ब्रह्मज्ञान प्रदान करके आत्मा का साक्षात्कार परमात्मा से करवा कर ईश्वर से नाता जोड़ रही हैं। परमात्मा का साक्षात दर्शन करवाना पूर्ण सद्गुरु की सबसे बड़ी पहचान है। परमात्मा के साकार स्वरूप सद्गुरु को ईश्वर प्राप्ति माध्यम बताया। उन्होंने 24 अप्रैल को मानव एकता दिवस के अवसर पर मड़ियाहूं रोड संत निरंकारी सत्संग भवन जौनपुर शाखा पर आयोजित रक्तदान शिविर में भारी से भारी संख्या में बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की आम जनमानस से अपील की। महात्मा राजित राम ने कहा कि बिना तत्वज्ञान के सत्संग नहीं हो सकता। सत्य को जाने बिना सच और झूठ की हकीकत का पता भी नहीं चल सकता। उन्होंने कहा कि मिशन सत्य और अहिंसा को सर्वोपरि मानता है। संचालन विनोद कुमार ने किया। अभय राज वर्मा, जयशंकर मौर्य, रामनाथ प्रजापति, कमलेश तिवारी आदि लोगों ने भी अपने विचार प्रकट किए।