विजय देवरकोंडा फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी मच-अवेटेड फिल्म ‘किंगडम'(साम्राज्य)का टीज़र आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और ये बस एक झलक नहीं, बल्कि सिनेमा का असली जादू है। ये टीज़र हर उम्मीद से बढ़कर है, विजय का नया अवतार दमदार है, और फिल्म की भव्यता एक नई सिनेमाई क्रांति की आहट जैसी लग रही है। उन्होंने आखिरकार अपनी स्टारडम का पूरा हक अदा कर दिया है, ये साबित करते हुए कि वो सिर्फ़ एक सुपरस्टार नहीं, बल्कि एक ऐसा नाम हैं, जिसे नज़रअंदाज़ करना मुमकिन नहीं। विजय देवरकोंडा खुद आग हैं, और इस बार वो किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं। जरूरत पड़ी तो सबकुछ फूंककर रख देंगे। इंडस्ट्री के असली गेम-चेंजर की वापसी हो चुकी है, और ‘किंगडम’ के टीज़र में वो फिर से याद दिला रहे हैं कि जब वो आए थे, तब कैसे पूरी इंडस्ट्री हिल गई थी। ‘किंगडम’ के साथ विजय देवरकोंडा एक बार फिर सबकी नज़रों में छा गए हैं, साबित कर रहे हैं कि आखिर क्यों पूरा देश उनसे नज़रें नहीं हटा सकता। फैन्स का क्रेज़ सातवें आसमान पर है। गौतम टी, अनिरुद्ध और विजय देवरकोंडा ने ऐसा टीज़र दिया है जो पूरी तरह सिनेमाई मास्टरपीस है, और इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर ने किंगडम के हिंदी टीज़र के लिए खास वॉयसओवर दिया है।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
पुष्पा को टक्कर देने आया साउथ का ये सुपरस्टार

Previous article
Next article

