Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपुलिस व्यापारी की बैठक में सुरक्षा को लेकर हुई चर्चा

पुलिस व्यापारी की बैठक में सुरक्षा को लेकर हुई चर्चा

जौनपुर धारा, जौनपुर। सर्राफा एसोसिएशन की एक विशेष बैठक पुलिस लाइन सभागार में संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसपी सिटी ने किया, जिसमें व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था एवं उमेश चंद्र सेठ हत्याकांड को लेकर विशेष चर्चा हुई। जौनपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर जौहरी पुलिस प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित कर विशेषरूप से धारा 411, धारा 412 पर चर्चा हुई। पुलिस प्रशासन द्वारा स्वर्णकार बंधु को प्रताड़ित न किये जाने व पुलिस प्रशासन ने सभी व्यापारियों की समस्याओं को सुना और उसे पर जल्द ही उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में सत्यप्रकाश सोनी, महेंद्र सेठ, अमर बहादुर सेठ, सोहनलाल स्वर्णकार, केराकत सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष शुभ सेठ, प्रभाकर वर्मा, राजू, संतलाल सेठ, संतोष अग्रहरि, दयाशंकर सेठ, मोनू, जयप्रकाश सेठ, सूरज सेठ, अशोक सेठ, धीरज सेठ सहित आदि व्यवसायी उपस्थित रहे।