Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपुलिस और पैरा मिलिट्री के जवानों ने किया फ्लैग मार्च

पुलिस और पैरा मिलिट्री के जवानों ने किया फ्लैग मार्च

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। आगामी लोकसभा चुनाव, होली व अन्य त्योहारों को लेकर रविवार को पुलिस प्रशासन की ओर से पैरा मिलिट्री को साथ लेकर नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च मुंगरा बादशाहपुर थाने से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए जघई रोड, जौनपुर रोड आदि मार्गों पर किया गया। मुंगरा बादशाहपुर थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि फ्लैग मार्च के दौरान कानून व्यवस्था व शांति बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान सीआईएसएफ के अधिकारी रमेश कुमार, उपनिरीक्षक राकेश राय, एसआई राजेन्द्र प्रसाद, एसआई मनोज राय, कांस्टेबल अजय राव, का.शिवकुमार प्रजापति, कांस्टेबल संतोष सैनी, कांस्टेबल प्रदीप यादव व हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।