Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरपुरानी पेंशन बहाली व निजीकरण के विरोध में धरना 21 को

पुरानी पेंशन बहाली व निजीकरण के विरोध में धरना 21 को

जौनपुर धारा, जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ के केंद्रीय आह्वान पर पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच के नेतृत्व में जनपद के कर्मचारी एवं शिक्षक पुरानी पेंशन बहाली एवं निजीकरण के विरोध में 21 मार्च को कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय धरना करेंगे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह ने प्रेस को अवगत कराया कि एनपीएस हमारे लिए एक विनाशकारी योजना है और इसके खिलाफ लड़ना केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों और शिक्षकों का कर्तव्य है। निरंतर संघर्षों के माध्यम से हम केंद्र सरकार पर पीएफआरडीए का काला कानून निरस्त करने हेतु दबाव बना रहे हैं और सभी एनपीएस वाले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन मिले इसके लिए संघर्ष कर रहे हैं। श्री सिंह ने पीएफआरडीए अधिनियम एवं एनपीएस को रद्द करने, सभी संविदा/आउटसोर्सिंग दैनिक वेतन भेगी कर्मचारियों को नियमित करने, 8वें केंद्रीय वेतन आयोग का गठन किए जाने तथा बकाया सहित सभी डीए/डीआर जारी किए जाने की मांग को आवाज देने हेतु पूरे जनपद के कर्मचारियों एवं शिक्षकों से अंतरात्मा की आवाज पर 21 मार्च को कलेक्ट्रेट परिसर में शांतिपूर्ण धरने में सहभागिता की अपील किया।