जौनपुर धारा, बदलापुर। वाराणसी से लखनऊ जाने वाली शटल एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से रेलवे स्टेशन श्री कृष्णा नगर बदलापुर से ढाई घंटे बिलम्ब से रवाना हुई जिससे यात्रियों को भारी मुसीबत का सामना उठाना पड़ा। रेलवे स्टेशन श्री कृष्णा नगर के स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार यादव ने बताया कि शटल एक्सप्रेस वाराणसी से चलकर जौनपुर सीटी पहुंची। 7:30 पर जौनपुर से बख्शा के लिए रवाना हुई। जौनपुर व बक्सा के बीच इंजन खराब हो जाने के कारण घंटों ट्रेन खड़ी रही। चालक ने इंजन की खराबी को ठीक करने का घंटों प्रयास किया किन्तु इंजन ठीक नहीं हुआ। किसी तरह चालक शटल एक्सप्रेस को बक्सा रेलवे स्टेशन पर धीमी गति से लाकर खड़ा कर दिया। घटना की जानकारी बक्सा के स्टेशन अधीक्षक ने कंट्रोल रूम को दिया। सुल्तानपुर से दूसरा इंजन बक्सा पर पहुंचा दूसरे इंजन के सहारे सटल एक्सप्रेस साढ़े दस बजे रेलवे स्टेशन श्री कृष्णा नगर पर पहुंची। इसके बाद ट्रेन लखनऊ के लिए रवाना की गयी। शटल एक्सप्रेस का रेलवे स्टेशन श्री कृष्णा नगर पर 7:30 पर पहुंचने का निर्धारित समय है। निर्धारित समय से 2 घंटे 40 मिनट देर से रवाना हुई।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
ढाई घंटे लेट रवाना हुई शटल एक्सप्रेस

Previous article
Next article

