Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरपीयू परिसर परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू

पीयू परिसर परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू

  • मूल्यांकन कार्य में तेजी लाने का परीक्षा नियंत्रक का निर्देश

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर के पाठ्यक्रम की परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य सोमवार से शुरू हो गया। समय पर रिजल्ट प्राप्त हो इसके लिए यह कार्य शीघ्र ही आरंभ कर दिया गया। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, मूल्यांकन केंद्र के प्रभारी डा. अमरेंद्र सिंह ने विधि विधान से पूजन कर मूल्यांकन कार्य शुरू कराया। कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने समय से रिजल्ट देना का निर्देश दिया है। उन्होंने कहाकि विश्वविद्यालय की प्राथमिकता समय से परिणाम देने की है। ऐसे में मूल्यांकन तेजी से कराए जाएं। परीक्षा नियंत्रक ने कहाकि कॉपियों का मूल्यांकन में पारदर्शिता बरती जाए। बाहर के परीक्षकों को अभी से बुलाना शुरू करें ताकि समय से कापियों का मूल्यांकन हो सके। साथ ही परीक्षकों से भी मूल्यांकन कार्य में तेजी लाने के लिए दवाब केंद्र प्रभारी बनाएं। मूल्यांकन केंद्र प्रभारी डा. अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि हर हाल में समय से परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। सभी परीक्षकों को फोन करके बुलाया जा रहा है। परीक्षा के बाद कापी आने और प्रक्रिया पूरी करने के बाद परीक्षकों को सूचित कर दिया जाएगा ताकि रिजल्ट निकलने में विलंब न हो सके। इस अवसर पर डा. प्रवीण सिंह, रघुनंदन यादव, लाल बहादुर आदि उपस्थित थे।