Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपिज्जा सेलिब्रेशन का हुआ उद्घाटन

पिज्जा सेलिब्रेशन का हुआ उद्घाटन

  • ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए मौजूद है एक से बढ़कर एक पिज्जा

जौनपुर धारा, जौनपुर। पिज्जा सेलिब्रेशन रेस्टोरेंट का उद्घाटन शुक्रवार को हुआ। जहां लोगों ने एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट पिज्जे का लुत्फ लिया। इस रेस्टोरेंट में बर्थडे, सालगिरह समेत अन्य कार्यक्रमों की भी अच्छी व्यवस्था की गई है ताकि लोग यहां आएं और अपने मनपसंद पिज्जा का स्वाद लें। यह रेस्टोरेंट वाजिदपुर तिराहा पर उत्सव होटल के बगल में पिज्जा सेलिब्रेशन के नाम से खोला गया है। शुक्रवार को रेस्टोरेंट का उद्घाटन रेस्टोरेंट के संचालक शैलेंद्र शर्मा के पिता कालिका प्रसाद शर्मा ने फीता काटकर किया। शैलेन्द्र शर्मा ने बताया कि यह ब्रांड सुल्तानपुर, अकबरपुर, लखनऊ, गोंडा, अयोध्या सहित कई अन्य शहरों से होते हुए जौनपुर में अब इसका स्टोर खोला गया है। बच्चों की पसंद को भी ध्यान में रखते हुए यहां एक से बढ़कर एक पिज्जा मौजूद है। इसके खुलने से लोग यहां आकर पिज्जा का आनंद ले सकते हैं। इस अवसर पर आशुतोष सिंह, अविनाश सिंह, निखिल सिंह, आर्यन सिंह, शार्दुल विक्रम सिंह, संदीप सिंह, अमन सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।