Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअंतर्राष्ट्रीयपाकिस्तान ने जनरल बाजवा के टैक्स रिकॉर्ड लीक करने वाले दो की...

पाकिस्तान ने जनरल बाजवा के टैक्स रिकॉर्ड लीक करने वाले दो की पहचान

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा का टैक्स रिकॉर्ड लीक करने वाले की पहचान हो गई है. पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने इस बात की जानकारी दी. इस मामले में दो लोगों का नाम सामने आया है. लीक में शामिल एक व्यक्ति लाहौर से है जबकि दूसरा रावलपिंडी से है. वित्त मंत्री इशाक डार ने बताया, फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है कि इन दोनों लोगों के पास टैक्स रिकॉर्ड हासिल करने का अधिकार है या नहीं. उन्होंने अंतरिम रिपोर्ट देख ली है. मामले में अंतिम रिपोर्ट आज मिलने की संभावना है. उन्होंने बताया कि केवल टैक्स विभाग के संबंधित अधिकारियों को समीक्षा के लिए रिकॉर्ड देखने और जांचने का अधिकार होता है. वित्त मंत्री ने इस बात की भी संभावना जताई है कि इन लोगों को आयकर का रिकॉर्ड देखने की अनुमति हो सकती है क्योंकि रावलपिंडी में टैक्स सर्किल है, जहां टैक्स से जुड़े डॉक्यूमेंट्स समीक्षा की जाती है. कोर्ट के आदेश से इतर किसी के टैक्स से जुड़ी जानकारी पब्लिक करना गैरकानूनी है, इसलिए मामले में जांच का आदेश दिया गया है. कानून सेना प्रमुख या किसी भी व्यक्ति के आयकर से संबंधित जानकारी को कोर्ट आदेश के बगैर सार्वजनिक करने की अनुमति नहीं देता है. वित्त मंत्री इशाक डार ने प्रधानमंत्री के विशेष राजस्व सहायक, तारिक महमूद पाशा को व्यक्तिगत रूप से जांच का नेतृत्व करने और 24 घंटे के भीतर एक रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था. पाकिस्तान में अगले आर्मी चीफ को लेकर विचार-विमर्श का दौर जारी है. जल्द ही पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ नए आर्मी चीफ की नियुक्ति कर सकते हैं. सोमवार को प्रधानमंत्री कार्यालय को अगले सेनाध्यक्ष (COAS) की नियुक्ति के लिए रक्षा मंत्रालय से वरिष्ठ अधिकारियों के नामों की लिस्ट भी मिल गई है. थल सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा 29 नवंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं.