Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरबांग्लादेश दौरे से बाहर हो सकते हैं रवींद्र जडेजा

बांग्लादेश दौरे से बाहर हो सकते हैं रवींद्र जडेजा

भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भारत का बांग्लादेश दौरा मिस कर सकते हैं. क्योंकि टीम मैनेजमेंट उनकी रिकवरी प्रकिया में जल्दबाजी करना नहीं चाहता है. अगर रवींद्र जडेजा बांग्लादेश दौरान पर नहीं जाते हैं तो यह शाहबाज अहमद के लिए दरवाजे खोल सकता है. जिन्हें शुरुआत में न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की टीम में शामिल किया गया था. हालांकि टीम में पहले से ही तीन स्पिनर हैं. ऐसे में देखना होगा क्या टीम प्रबंधन लंबे प्रारूप के लिए रिप्लेसमेंट चाहता है?

पिछले महीने जब बांग्लादेश दौरे के लिए रवींद्र जडेजा को टीम में शामिल किया गया तो बीसीसीआई ने कहा था, यह उनकी फिटनेस पर निर्भर करता है. हालांकि इस मामले पर बोर्ड के अधिकारी चुप्पी साध रहे हैं. लेकिन सूत्रों के मुताबिक, 33 वर्षीय जडेजा जो एशिया कप से बाहर हैं अभी तक पूरी फिटनेस हासिल नहीं की है. बोर्ड चाहता है कि उन्हें भारतीय टीम में फिर से शामिल होने की अनुमित देने से पहले वह पूरी तरह से फिट हो जाएं.  बंगाल के ऑलराउंडर शाहबाज अहमद न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली एकदिवसीय भारतीय टीम का हिस्सा थे. लेकिन वह टूर पर नहीं गए. मौजूदा समय में शाहबाज विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि उन्हें बांग्लादेश दौरे का मौका मिलने पर तैयार रहने को कहा गया है. भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ 4 दिसंबर से वनडे सीरीज का आगाज करेगी. सीरीज का पहला मुकाबला मीरपुर में खेला जाएगा. शेष दोनों मैच 7 और 10 दिसंबर को होंगे. इसके बाद 14 दिसंबर से पहला और 22 दिसंबर से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा.