जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कुकड़ीपुर ननिहाल में रहने वाली निहारिका यदुवंशी को पहले ही प्रयास में ऐसी नेट में सफलता मिली है। बता दें कि कृषि विभाग में तैनात प्रधान सहायक कृष्ण कुमार यादव की बेटी निहारिका यदुवंशी चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर से पर्यावरण विज्ञान से पीएचडी की पढ़ाई कर रही हैं। इसी दौरान उन्होंने नेट की परीक्षा दी। नेट की परीक्षा मे पहले ही प्रयास में ही सफलता हासिल की। निहारिका के सफल होने पर परिजनों में खुशी का माहौल है। निहारिका का कहना है कि आगे भी मेरा और लक्ष्य है, अभी पढ़ाई जारी रहेगी और लोग शॉर्टकट छोड़े मेहनत से तैयारी करें जिससे सफलता मिलेगी। निहारिका का परिवार थाना खुटहन क्षेत्र के रसूलपुर गांव रहने वाला है लेकिन इसकी शिक्षा दीक्षा ननिहाल से ही हुई थी।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश
जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
पहले प्रयास में नेट में मिली सफलता

Previous article
Next article


