Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरपल्स पोलियो अभियान में करें सहयोग

पल्स पोलियो अभियान में करें सहयोग

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। सभी प्रधान और सचिव अपनी-अपनी ग्राम पंचायत में पल्स पोलियो अभियान में बढ़ चढ़कर सहयोग करें और आयुष्मान कार्ड शत प्रतिशत बनवाएं। उक्त बातें शुक्रवार को स्थानीय विकासखंड धर्मापुर के ग्राम पंचायत गद्दोपुर में आयोजित ग्राम चौपाल में खण्ड विकास अधिकारी काशीनाथ सोनकर ने कही। शुक्रवार को स्थानीय विकासखण्ड धर्मापुर के गद्दोपुर और चौकीपिलखुआ में ग्राम की समस्याओं और उसके निराकरण हेतु ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। गद्दोपुर में कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी काशीनाथ सोनकर और चौकीपिलखुआ में एडीओ पंचायत लालजी राम ने की। एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि ग्राम सभा की बैठकों और जनचौपाल में ग्रामवासियों की ज्यादा से ज्यादा सहभागिता होनी चाहिए ताकि अधिकारी उनकी समस्याओं से रूबरू हो सके और उसका निस्तारण हो सके। श्री श्रीवास्तव ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना, एकल पाइप पेयजल योजना, स्वच्छ भारत मिशन, पेंशन योजना, पंचायत कार्यालय से मिलने वाली सुविधाओं के विषय में लोगों को जानकारी दी। एडीओ एजी राम आजाद ने लोगों को कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं के विषय में बताया। उन्होंने कम खाद के प्रयोग से ज्यादा उत्पादन करने के तरीके बताए। सचिव धर्मेंद्र राय और उमेश सोनकर ने लोगों को कन्या सुमंगला योजना और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना जानकारी दी। मौके पर चौपाल में आए शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर ज्वाइंट बीडीओ सुबास चंद, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, जेई एमआई प्रेमचंद चौहान, प्रधान राधिका देवी, संजय मौर्य राजू, संदीप मौर्य, राकेश मिश्रा, संजय, ग्राम रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी, आशा  अन्य विभागों के कर्मचारी, अधिकारी और भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। चौपाल कार्यक्रम का संचालन एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने किया।