जौनपुर धारा, जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्गत निर्देश के अनुपालन में शासन द्वारा संचालित योजना ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ के अन्तर्गत बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित जौनपुर के परिषदीय विद्यालयों को 19पैरामीटर पर संतृप्त किये जाने हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा.गोरखनाथ पटेल के कुशल नेतृत्व मे विकास खण्ड मे कार्यरत खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारियों से समन्वय बनाकर अभूतपूर्व कार्य किया गया है। निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा के अधिकार अधिनियम-2009 के अन्तर्गत विद्यालयो मे अध्ययनरत छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराये जाने हेतु विद्यालयों मे भौतिक रूप से विद्युत संयोजन किया जाना अनिवार्य है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित जनपद के कुल 205 परिषदीय विद्यालय, जिनकी निकटतम विद्युत पोल से दूरी 40 मीटर से अधिक है, विद्युत संयोजन विहीन है। विद्युत संयोजन विहीन विद्यालयों द्वारा शासन द्वारा संचालित ‘झटपट योजना’ के अन्तर्गत विद्युतीकरण के लिए आवेदन हेतु विद्युत विभाग से आगणित धनराशि की मांग की गयी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विधान परिषद सदस्य, उत्तर प्रदेश बृजेश सिंह ‘प्रिंशू’ से विद्युत संयोजन विहीन विद्यालयों को विद्युत संयोजन से संतृप्त किये जाने हेतु किये गये अनुरोध के क्रम मे सदस्य द्वारा विद्युत संयोजन विहीन कुछ विद्यालयों को अपने निधि से विद्युत संयोजन से संतृप्त कराने की स्वीकृति प्रदान की गयी। जिसका शुभारम्भ बृजेश सिंह द्वारा 28 अगस्त को प्राथमिक विद्यालय गोनापार, विकास खण्ड-सिकरारा में आयोजित शिक्षा चौपाल मे विकास खण्ड सिकरारा के 3 परिषदीय विद्यालयों में बक्शा के 2 परिषदीय विद्यालय एवं करंजाकला के 1 परिषदीय विद्यालय को विद्युत संयोजन से संतृप्त किये जाने हेतु विद्युत विभाग जौनपुर को अपने निधि से धनराशि निर्गत करते हुए विद्युत विभाग जौनपुर को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये। प्राथमिक विद्यालय बोनापुर, विकास खण्ड-सिकरारा में आयोजित शिक्षा चौपाल में माननीय सदस्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने माननीय सदस्य द्वारा किये जा रहे लोक कल्याणकारी कार्य हेतु सराहना करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
परिषदीय विद्यालयों को विद्युत संयोजन से किया गया संतृप्त



