जौनपुर धारा, जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकार वार्ता जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सार्वजनिक सूचना निर्गत करने का दिनांक 11 अप्रैल मंगलवार, नाम निर्देशन पत्रों का क्रय व जमा करने का अन्तिम दिनांक व समय 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक (पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक), नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा का दिनांक व समय 18 अप्रैल मंगलवार पूर्वान्ह 11 बजे से कार्य की समाप्ति तक, अभ्यर्थन की वापसी का दिनांक व समय 20 अप्रैल गुरुवार पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक, प्रतीक आवंटन का दिनांक व समय 21 अप्रैल शुक्रवार पूर्वान्ह 11 बजे से कार्य की समाप्ति तक, मतदान का दिनांक व समय 4 मई गुरूवार पूर्वान्ह 7 बजे से अपरान्ह 6. बजे तक, मतगणना का दिनांक व समय 13 मई शनिवार पूर्वान्ह 8 बजे से कार्य की समाप्ति तक किया जायेगा। जनपद में कुल 12 नगरीय निकाय है जिसमें 3 नगर पालिका परिषद व 9 नगर पंचायतें है। नगर पालिका परिषद शाहगंज, जौनपुर एवं मुंगराबादशाहपुर, नगर पंचायत जफराबाद, कचगॉंच, गौराबादशाहपुर, खेतासराय, मछलीशहर, मड़ियाहॅू, रामपुर, केराकत, बदलापुर है। कुल वार्ड 208 नगर पालिका परिषदों में 89 वार्ड तथा नगर पंचायतों में 119 वार्ड है। कुल मतदान केन्द्र 154, कुल मतदान स्थल 488, जोन 19, सेक्टर 40 है। आरओ 39, एआरओ 48 लगाये गये है। प्रभारी अधिकारी 23, सहायक प्रभारी अधिकारी 45 लगाये गये है। संवेदनशील मतदान केन्द्र 44, स्थल 133, अति संवेदनशील (एचएस प्लस) मतदान केन्द्र 34, स्थल 112, अति संवेदनशील प्लस मतदान केन्द्र 16, स्थल 66, सामान्य मतदान केन्द्र 60, स्थल 117, कुल महिला मतदाता 233153, कुल पुरुष मतदाता 205684, कुल मतदाता 438837 है। 2023 में विगत सामान्य निर्वाचन-2017 से कुल 129778 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। मतदान कार्मिक-2540 (कुल 635 मतदान पार्टी बनायी जाएगी, कुल मतदान स्थल का 130 प्रतिशत) मतगणना कार्मिक- 1040 (कुल 260 मतगणना पार्टी बनायी जाएगी 2 शिफ्टों के लिए) 23852 कार्मिकों की उपलब्ध है। 547 मतदान किट बनाये जाने है जिन्हें 20 अप्रैल तक तैयार कर लिया जाएगा। आयोग द्वारा नामित प्रेस से मतपत्रों का मुद्रण कराया जाएगा। जनपद में कुल 438837 मतदाता है इस प्रकार अध्यक्ष पद के एवं सदस्य पद के लिए अलग-अलग मतपत्र मुद्रित कराये जायेंगे। आयोग के निर्देशानुसार डाक मतपत्र जनपद स्तर पर मुद्रित कराये जाएंगे। कार्मिको के द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण स्थल पर निकायवार फैसिलिटेशन सेंटर बनाया जाएगा और वहीं पर मतदान कार्मिक जो जनपद के किसी भी नगरीय निकाय का मतदाता है, डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कर सकेगा। मतदान के पश्चात प्रतिदिन मतपेटी कोषागार के डबल लॉक में सुरक्षित रखा जाएगा, जिसे मतगणना के दिन प्रात: 6 बजे सम्बन्धित एआरओ द्वारा कोषागार के डबल लॉक से निकालकर मतगणना हेतु मतगणना स्थल पर ले जाया जाएगा। अध्यक्ष एवं सदस्य पद के मतपत्र एक ही मतपेटिका में डाले जाएंगे। प्रत्येक मतदान स्थल पर 2 मतपेटी भेजी जाएगी जिसके लिए कुल 976 मतपेटिकाओं की आवश्यकता है। जनपद में कुल 14000 मतपेटिकाएं उपलब्ध है। पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा द्वारा बताया गया कि निर्वाचन के लिए सभी प्रकार की तैयारी पूर्ण कर ली गयी है। निर्वाचन को प्रभावित करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में आवारा सांड का आतंक, गाड़ियों को पहुंचा रहे नुकसान, लोग दहशत में
जौनपुर। नगर पंचायत केराकत और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को...
पत्रकार वार्ता में जिलाधिकारी ने दी निर्वाचन सम्बन्धी जानकारी

Previous article
Next article


