Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हरपालगंज स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर युवक घायल108 एंबुलेंस से सीएचसी बदलापुर पहुंचाया गया, फिलहाल अचेत

हरपालगंज रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल हो गया। 108 एंबुलेंस ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीएचसी बदलापुर पहुंचाया।

E-Paper 06-10-2026

E-Paper 05-10-2026

Homeअपना जौनपुरपत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कराई पति की हत्या, पत्नी समेत दो...

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कराई पति की हत्या, पत्नी समेत दो गिरफ्तार

  • कीर्ति कुंज ज्वेलर्स के यहां काम के दौरान हुई थी मधु वर्मा और सोनू की मुलाकात

जौनपुर धारा, जौनपुर।  कोतवाली और सिंगरामऊ थाने की पुलिस ने सर्राफा व्यापारी हत्याकांड का खुलासा करते हुए घटना में प्रयुक्त कार मोबाइल फोन बरामद करने का दावा किया है। पत्नी ने प्रेमी से मिलकर साजिश करके अपने ही पति की हत्या कर दिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के आलमगंज निवासी विजय कुमार 30वर्षीय पुत्र विभाष कुमार सेठ को 9 नवम्बर की रात पैसे का प्रलोभन देकर पत्नी के प्रेमी ने बुलाया और उसे कार से लखनऊ हाईवे पर ले गया। पत्नी का प्रेमी सोनू सेठ पुत्र सुभाष कुमार सेठ निवासी तूतिपुर ने हत्या करने के बाद लाश को छुपाने की उद्देश्य सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बाहरपुर गांव के पास एक घड़ी में फेंक दिया गया था। पुलिस ने लाश बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था, जहां उसके सर से दो गोली निकाली। जैसे ही हत्या का मामला दर्ज हुआ तो पुलिस हरकत में आ गई। जौनपुर नगर कोतवाल अखिलेश कुमार मिश्रा व थानाध्यक्ष सिंगरामऊ और सर्विलेंस की टीम हरकत में आ गई और हत्यारे की खोज करने में जुट गई। पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक की पत्नी मधु वर्मा जो नगर के कीर्ति कुंज ज्वेलर्स के यहां काम करती थी वही उसकी मुलाकात सोनू सेठ से हो गई। दोनों का प्रेम बढ़ता गया। सोनू के पिता और सोनू व मधु वर्मा ने विभाष कुमार वर्मा को रास्ते से हटाने के लिए गोली मारकर उसकी लाश वâो ठिकाने लगाने के लिए जिला मुख्यालय से लगभग 40किलोमीटर दूर ले जाकर फेंक दिया। लेकिन पुलिस ने भी इस हत्या की घटना का खुलासा करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया और एक सप्ताह के अंदर इस हत्या का खुलासा कर दिया। पुलिस ने सुभाष कुमार सेठ और मधु वर्मा को उन्हीं के आवास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने घटना में प्रयुक्त वह कर को भी बरामद कर दिया जिसमें हत्या की गई थी। इस घटना का आरोपी सोनू अभी भी पुलिस के पकड़ के बाहर बताया गया है।