जौनपुर धारा,जौनपुर। बसपा प्रत्याशी श्रीकला धनंजय सिंह ने शुक्रवार को पूरे लाव लश्कर और भारी संख्या में पार्टी के नेताओं व समर्थको के साथ जिले में पहुंचकर अपने चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया। जनपद सीमा में दाखिल होते ही पार्टी प्रत्याशी का जगह जगह जोरदार स्वागत किया गया। श्रीकला का कारवां नगर में पहुंचकर जेसिज चौराहे के पास एक मैरेज लॉन में एक जनसभा में तब्दील हो गया। यहां पर पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों ने सभा को सम्बोधित करते हुए लोकसभा उम्मीद्वार श्रीकला को भारी मतो जीताने का आवाह्न किया। सभा के बाद श्रीकला धनंजय सिंह ने एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया। उन्होने कहा कि मेरे पति ने पिछले 25वर्षांे से जनता की सेवा किया हैं वे निःस्वार्थ भाव से गरीबों मजलूमों का वगैर भेदभाव के कार्य करते रहे है। जिसके कारण मुझे इस चुनाव हर वर्ग समुदाय का आर्शीवाद मिलेगा। श्रीकला ने कहा कि मैं शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, सड़क पानी के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही हूं। यही उद्देश्य मेरे पति धनंजय सिंह और ससुर राजदेव सिंह का रहा है। श्रीकला इस दरम्यान भावुक होते हुए कहा कि यदि मेरे पति जेल से बाहर होते तो चुनाव का नजारा कुछ और होता। फिलहाल जनता मुझे अपना आर्शीवाद देगी जिसका पता चार जून को चुनाव परिणाम के बाद सामने आयेगा। इस मौके पर बसपा के वराणसी मण्डल प्रभारी बुझारत राजभर, अमरजीत गौतम, रामफेर गौतम, अजय कुमार भारतीय, पूर्व एमएलसी प्रभावती पाल, विरेन्द कुमार चौहान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन, वरिष्ठ बसपा नेता डॉ.लालबहादुर सिध्दार्थ, जिला प्रभारी ओमप्रकाश गौतम, शोभनाथ चौधरी, जिलाध्यक्ष संग्राम सहित भारी संख्या में बसपा के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
पति जेल में नहीं होते तो नजारा कुछ और होता : श्रीकला धनंजय सिंह

Previous article


