Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपंडालों में विराजमान हुए गणपति बप्पा

पंडालों में विराजमान हुए गणपति बप्पा

जौनपुर धारा, जौनपुर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर बुधवार से गणेश उत्सव शुरू हो गया। हिन्दू धर्म के अनुसार यह मान्यता है कि भाद्रपद माह के शुक्लपक्ष की चतुर्थी तिथि पर विध्नहर्ता और मंगलमूर्ति भगवान गणेश का जन्म हुआ था। बुधवार से घर-घर और बड़े-बड़े पंडालों में गणेश प्रतिमाएं स्थापित करके उनकी विधिवत पूजा-अर्चना शुरू हुई। गणेशोत्सव 10 दिनों तक चलेगा। जौनपुर में पंडालों के साथ ही लोगों ने अपनी गलियों में भी पंडाल लगाए है। बुधवार को गणेश की स्थापना कर दी गई, प्रतिदिन सुबह शाम विधिवत पूजन कर आरती होगी जिसकी शुरूआत बुधवार को हो गई। बता दें कि जौनपुर के टीडी कॉलेज के मैदान में गणेशोत्सव को भव्य तरीके से मनाया जा रहा है जिसमें फिल्मी दुनिया के बड़े सितारे भी शामिल होंगे। कार्यक्रम के आयोजक एक्टर/आईएएस अभिषेक सिंह द्वारा जिले में इतने बड़ा कार्यक्रम पहली बार किया जा रहा है। तो वहीं जिले में बॉलीवुड और भोजपूरी अभिनेताओं के आगमन की बात सुनकर क्षेत्र में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है।