Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुर320 आवास लाभार्थियों को मिला स्वीकृत पत्र

320 आवास लाभार्थियों को मिला स्वीकृत पत्र

जौनपुर धारा, महराजगंज। मंगलवार को विकासखण्ड सभागार में मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2023/24 में स्वीकृत आवास के  लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। स्वीकृति प्रमाण पत्र समारोह के मुख्य अतिथि विधायक रमेश चन्द्र मिश्र ने मुसहर जाति के दिव्यांग तथा प्राकृतिक आपदा से पीड़ित 320 लाभार्थियों को आवास प्रमाण पत्र वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आवास की चालिस हजार रुपये की पहली किश्त आप के खाते में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने आनलाइन भेज दिया है सभी लाभार्थी आवास का निर्माण शुरू कर दें। ताकि दूसरी व तीसरी किश्त मिलते ही आप का आवास पूर्ण हो जाय। उन्होंने कहा कि जिसका आवास जितनी जल्दी पूर्ण होगा उस लाभार्थी को उतनी जल्दी शौचालय, ईंधन गैस, बिजली कनक्शन तथा आयुष्मान कार्ड का लाभ नि:शुल्क मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की पहली सरकार है जो आवास देने के साथ ही आप को नि:शुल्क सभी अन्य सुविधाएं दे रही है। उन्होंने सभी ग्रामप्रधान, पंचायत सचिवों तथा खण्ड विकास अधिकारी को संकल्प दिलाया कि उनकी ग्राम पंचायत में आवास के लिए एक भी दिव्यांग, मुसहर तथा प्राकृतिक आपदा से पीड़ित व्यक्ति वंचित न रहे। मौके पर बीडीओ हरीश चंद्र कौशिक, एडीओ कॉपरेटिव संजय सिंह, एडीओ एजी सत्येंद्र सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष अवधेश उपाध्याय, अम्बुज तिवारी, अतुल, उमा प्रताप सिंह सहित लाभार्थी मौजूद रहे।