― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरन्याय के लिए डीएम और पुलिस अधीक्षक से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

न्याय के लिए डीएम और पुलिस अधीक्षक से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

  • बाउंड्री ढहाने वाले भू माफिया के खिलाफ कार्यवाही की मांग

जौनपुर धारा, जौनपुर। शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रांतीय अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ रमेश सिंह प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. बीरेंद्र सिंह एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी एव पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिक्षकों को न्याय दिलाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से कहा कि एक शिक्षक अपने पेट को काटकर 35 लाख रुपये बैंक से लोन लेकर किसी तरह जमीन खरीदा और विगत दो वर्ष से बैंक में जमा कर रहा है। लेकिन कुछ भू माफिया व अराजकतत्वों द्वारा रविवार की शाम को रात्रि के अंधेरे में जेसीबी मशीन से बाउंड्री को गिरा दिया गया। शिक्षकों ने घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस प्रशासन को सूचित किया जिसके क्रम में थानाध्यक्ष लाईन बाजार दिग्विजय सिंह एंव क्षेत्राधिकारी सदर मौके पर पहुंचकर घटना का स्थलीय निरीक्षण किया और आश्वस्त किया कि जिसने भी गैरकानूनी तरीके से शिक्षकों की चहारदीवारी को रात्रि के अंधेरे में ढहाया है उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि दो दिन बीत गए लेकिन अभी तक हमारी प्राथमिकी भी दर्ज नहीं की गई और न ही इस संदर्भ में कोई ठोस कार्यवाही की गयी है। साथ ही प्रतिनिधिमंडल द्वारा मांग की गयी कि यथाशीघ्र प्रशासन की उपस्थिति में अराजकतत्वों द्वारा शिक्षकों की ढहायी गयी बाउंड्री बनाई जाए क्योंकि पीड़ित शिक्षक परिवार बेहद ही मानसिक पीड़ा की दौर से गुजर रहा है। जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया गया कि किसी भी तरह से शिक्षक परिवार के साथ अन्याय नहीं होगा और जल्द ही जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

Share Now...