Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरन्यायालय के आदेश पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

न्यायालय के आदेश पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव निवासी महिला ने न्यायालय में प्रार्थना-पत्र दिया कि मेरे गांव के सुरेशचन्द्र तिवारी व उनके परिवार के लोग रंजिश रखते हैं। बीते 17 मार्च की रात्रि करीब आठ बजे गांव के ही सुरेशचन्द्र तिवारी मेरे घर में घुस आये और उस समय मैं घर में खाना बना रही थी तभी मेरे साथ छेड़खानी करने लगे और मेरे कपड़े फाड़ दिये। मैंने शोर मचाया तो मेरे परिवार के लोग व मेरे पति आ गये और सुरेश तिवारी को कमरे में बन्द करके 112 व 1076 पर व थानाध्यक्ष को मोबाइल के माध्यम से सूचना दी। पुलिस आयी और सुरेशचन्द्र तिवारी व मेरे पति को थाने ले गयी। दूसरे दिन सुरेशचन्द्र तिवारी के भाई नन्हेलाल उर्फ नन्हकू तिवारी व उनका भतीजा अनिल तिवारी मेरे घर पर आकर मेरे परिवार वालों को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। मैंने थाने पर प्रार्थना-पत्र दिया लेकिन वहां से मुझे डांटकर भगा दिया गया और मेरा मेडिकल भी नहीं कराया। पुलिस न्यायालय के आदेश पर उपरोक्तगण के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी है।