Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरनौनिहालों का भविष्य संवारने में शिक्षक बढ़ चढ़कर भाग ले : बीएसए

नौनिहालों का भविष्य संवारने में शिक्षक बढ़ चढ़कर भाग ले : बीएसए

जौनपुर धारा, बरसठी। बीएसए गोरखनाथ पटेल ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग जोर-शोर से शिक्षा उन्नयन के लिए लगा है, सर्व शिक्षा अभियान के तहत शिक्षा का विकास हुआ है। पहले एक न्याय पंचायत में एक विद्यालय था लेकिन जबसे सर्व शिक्षा अभियान की शुरुआत हुई तबसे एक न्याय पंचायत में दो तीन विद्यालय चल रहे है। उक्त बातें उन्होंने कम्पोजिट विद्यालय निगोह में आयोजित शिक्षक उन्नयन गोष्ठी व टैबलेट वितरण कार्यक्रम में कहा। बीएसए ने कहा कि अभी तक शिक्षा की पहुँच तभी सुनिश्चित हो पाएगी जब हर जगह विद्यालय होगा। आज हम लोग उस दिशा में पहुँच गये है। बेसिक शिक्षा विभाग के जितने भी शिक्षक है। वह आगे बढ़कर नौनिहालों के भविष्य को सवारने के लिए बढ़ चढ़ कर भाग लें।उन्होंने कहा कि निपुण प्राप्ति में जौनपुर तीसरे स्थान पर है। 95प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति में प्रदेश का जौनपुर प्रथम स्थान पर था। उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे हम लोग और बेहतर होगे। 9बजे तक विद्यालय शिक्षक नही आ रहे है तो वह कही न कही शिक्षण व्यस्था खराब है। कभी बच्चों को दिसम्बर तक निपुण बना कर रहेंगे। सांसद ने बच्चों को शुद्ध पेयजल के लिए विद्यालय में आरो प्लांट लगवाने के लिए कहा। सांसद व बीएसए ने 5 अध्यापकों को टैबलेट वितरित किया। एसओ ने छात्रों के स्मार्ट क्लास के लिए एक स्मार्ट टीबी दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन व संचालन शिक्षक नेता अश्वनी सिंह ने किया। कार्यक्रम में शिवकुमार सिंह, राजेश उपाध्याय, अजय सिंह, शिवशंकर यादव, ग्राम प्रधान राजकुमार गुप्ता, आदि शिक्षक मौजूद रहे।