Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनेकडोर के नेतृत्व में दलित व आदिवासी महिलाओं को किया गया जागरूक

नेकडोर के नेतृत्व में दलित व आदिवासी महिलाओं को किया गया जागरूक

मां दुर्गा ग्रामीण विकास समिति के तत्वाधान में किया गया कार्यक्रम

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत विकास खण्ड के परिसर में बुधवार की सुबह मां दुर्गा ग्रामीण विकास समिति के बैनर तले नेकड़ोर के नेतृत्व में दलित, आदिवासी महिलाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान ब्लॉक सहित बेहरा गांव में भी कार्यक्रम किया गया। समिति के प्रबंधक नीरा आर्या ने बताया कि दलित आदिवासी महिलाओं पर हिंसा के खिलाफ किशोरी चेतना पखवाड़े के अंतर्गत जागरूकता किया गया। गांव में एसी एसटी, ओबीसी की महिलाओं को जागरूक किया गया। किशोरियों के अधिकार लैंगिक हिंसा तथा कानूनी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि महिलाओं को समाज में अब डरने की कोई जरूरत नहीं है हमें अपनी सुरक्षा स्वयं करनी है साथ ही अगर कोई एकांत में किसी प्राइवेट कार्य में लगी महिला को देख रहा है या फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर डाल रहा है तो यह कानून अपराध है। ऐसी स्थिति में तत्काल संबंधित थाने में उसके खिलाफ तहरीर देखकर उसे सजा दिलाने का कार्य किया जाना चाहिए। इस अवसर धनरा देवी व सुनीता देवी समेत लगभग दो दर्जन से अधिक महिलाएं उपस्थित रही।

Share Now...