Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरनुक्कन नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को किया जागरूक

नुक्कन नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को किया जागरूक

जौनपुर धारा, जौनपुर। मछलीशहर तहसील अन्तर्गत ग्राम बिशुनपुर बराहता में रविवार को महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर काम करने वाली संस्था जन विकास संस्थान द्वारा संचालित उड़ान परियोजना के अंतर्गत रंगमंच ‘चंदा के सपने’ के मंचन के माध्यम से मछलीशहर ब्लॉक के करौदी ग्राम पंचायत व जगदीशपुर में किया गया। रागमंच टीम द्वारा नुक्कड नाटक के माध्यम से किशोरियों के शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा की सेवाओं तक बिना किसी भेदभाव के पहुंचने एवं बाल विवाह रोकथाम के मुद्दे पर समुदाय को जागरूक कर संवेदित किया। नुक्कन नाटक का नेतृत्व कर रही जन विकास संस्थान की कम्यूनिटी डेवलपर्स सुनीता मौर्य ने बताया कि हमारी संस्था नुक्कन नाटक मछलीशहर में संचालित उड़ान परियोजना के 24पंचायतों में दिखाया जाना है। जिसका उद्देश्य किशोरी अधिकारों के बारे में जागरूकता फैलाना व लंबे समय से चल रही बाल विवाह प्रथा को रोकना है।