Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरनिष्पक्ष और पारदर्शी सम्पन्न कराया जायेगा चुनाव : प्रेक्षक

निष्पक्ष और पारदर्शी सम्पन्न कराया जायेगा चुनाव : प्रेक्षक

  • मतदान केंद्र व स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगरीय निकाय निर्वाचन 2023 के मद्देनजर चुनाव प्रेक्षक मनोज कुमार सिंह ने जनपद के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया साथ ही स्ट्रांग रूम व बूथों के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। जनपद में निकाय चुनाव के लिए प्रथम चरण में आगामी 4 मई को मतदान होगा। इसकी तैयारियों के मद्देनजर प्रेक्षक ने स्ट्रांग रूम मड़ियाहूं, चिल्ड्रेन जूनियर हाईस्कूल मड़ियाहूं, मड़ियाहूं पीजी कालेज, बीएनवी इन्टर कालेज मडियांहू, स्ट्रांग रूम मछलीशहर, प्राथमिक विद्यालय मछलीशहर, प्राथमिक विद्यालय मुंगराबादशाहपुर में पहुंचकर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आम जनता से मुलाकात की और शिकायतों के सम्बन्ध में जनसुनवाई की। उन्होंने स्ट्रांग रूम व बूथों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था देखी और बूथों पर प्रकाश, पेयजल व साफ-सफाई की व्यवस्था कराने के लिए सम्बंधित को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप ही मतदान व मतगणना को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाएगा। इस दौरान प्रेक्षक संवेदनशील अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की जानकारी लेने के साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कराने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर आयुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी मनोज कुमार सिंह लाइन बाजार स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन के गंगा सूट में रुके हुए है।