Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनिर्मला देवी फार्मेसी कालेज में हुआ फेयरवेल पार्टी का आयोजन

निर्मला देवी फार्मेसी कालेज में हुआ फेयरवेल पार्टी का आयोजन

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। कस्बे के नयनसंड स्थित निर्मला देवी फार्मेसी कालेज में आयोजित फेयरवेल पार्टी में छात्र छात्राओं ने खूब धमाल मचाया। संस्थान में अध्ययनरत डिप्लोमा फार्मेसी अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन डिप्लोमा फार्मेसी एवं बैचलर फार्मेसी प्रथम वर्ष के छात्रों ने किया था। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। संस्थान के प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर संस्थान के चेयरमैन देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रिंसिपल किरण सिंह, निर्मला देवी प्राविधिक संस्थान के प्राचार्य राजीव कुमार श्रीवास्तव, प्यारी देवी शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य आरपी सिंह, उमानाथ आईटीआई के प्रधानाचार्य करुण सिंह एवं संस्थान के समस्त विभागाध्यक्ष व समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।